Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
11-Jan-2023 08:32 AM
PATNA : 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल इसी महीने देखने को मिल सकता है। जी हां, दिल्ली के सियासी गलियारे में लगातार इस बात की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि 2024 की चुनावी तैयारी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बीजेपी के अंदरूनी सूत्र भी मान रहे हैं कि केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों को अब संगठन में जगह दी जा सकती है, साथ ही साथ कुछ ऐसे नए चेहरे जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनपर भरोसा जता सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों के बीच इस वक्त दिल्ली स्थित मंत्रालयों में बेचैनी भी देखने को मिल रही है। हर कोई जानना चाहता है कि फेरबदल में किस का पता कटेगा और किसके लिए जगह बन जाएगी।
लुटियन जोन में तो मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की तारीख तक की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल चर्चा के मुताबिक इसी महीने 18 से 25 जनवरी के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल का फेरबदल हो सकता है। इसके पीछे तर्क भी दिए जा रहे हैं, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 16 और 17 जनवरी को बुलाई गई है। 23 जनवरी को जेपी नड्डा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर केंद्रीय मंत्रिमंडल के अंदर फेरबदल होना है तो यह 26 जनवरी के पहले यानी 25 जनवरी और 18 जनवरी के बाद यानी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी खत्म होने के बाद हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर फैसले के साथ-साथ अगर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कुछ चेहरों को संगठन में लाया जाता है तो उनकी भूमिका भी तय की जाएगी।
केंद्रीय कैबिनेट में जब पिछली दफे बदलाव किया गया था तो रवि शंकर प्रसाद जैसे पुराने नेता को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। इस बार भी अगर फेरबदल होता है तो बिहार से आने वाले कुछ चेहरों की केंद्रीय कैबिनेट से विदाई हो सकती है, हालांकि यह भी चर्चा भर है अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेना है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ जो चेहरे केंद्रीय कैबिनेट में फिलहाल बने हुए हैं या जिनका प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहा है उनकी जगह नए चेहरों को बिहार से एंट्री मिल सकती है। बिहार से केंद्रीय कैबिनेट में जो चेहरे नई जगह पाएंगे उनके पीछे राजनीतिक और जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण फैक्टर होंगे। बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद किन चेहरों को शामिल करने से बीजेपी को लोकसभा चुनाव के अंदर फायदा मिलेगा, इस बात को लेकर पीएम मोदी मंथन कर चुके होंगे। फिलहाल केंद्रीय कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की बेचैनी बढ़ी हुई है और हर कोई पीएम मोदी के फैसले का इंतजार कर रहा है। बिहार से आने वाले सहयोगी दल का चेहरा केंद्रीय कैबिनेट में कौन होगा इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। चिराग पासवान की एंट्री क्या वाकई केंद्रीय कैबिनेट में हो पाती है और चाचा पशुपति पारस की विदाई पर मुहर लगती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा।