घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
04-Jun-2024 05:34 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है। जबकिबीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं, इस बार चुनाव में लालू यादव का भी दम दिख रहा है। सीटों के उलटफेर के बीच कुछ कैंडिडेट चुनाव जीत चुके हैं, बस चुनाव आयोग के तरफ से आधिकारिक एलान बाकी है।
दरअसल, पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव भाजपा के तरफ से मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन, वह यहां पर अपनी जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं। यहां, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती की जीत का रास्ता तय कर दिया। मीसा भारती पिछले लोकसभा चुनाव में हार गई थी। लेकिन अब उन्होंने उस हार का बदला ले लिया है।
वहीं, आरा से मोदी कैबिनेट के मंत्री आर के सिंह चुनाव हार गए हैं। लेफ्ट के सुदमा सिंह ने उन्हें पटखनी दी है।दरभंगा में गोपालजी ठाकुर ने 178156 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने इंडी गठबंधन के ललित यादव को मात दी है। इसके साथ ही हाजीपुर सीट से चिराग पासवान को पहले से ही जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। जो आखिरकार सही साबित हुआ है। उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के संसदीय सीट पर बड़ी जीत हासिल किया है।
उधर, हॉटसीट काराकाट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए हैं। उन्हें इंडी एलाएंस प्रत्याशी राजाराम सिंह ने बड़े मार्जिन से शिकस्त दी है। यहां उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच की लड़ाई का फायदा उन्हें मिला। चुनाव परिणाम आने तक उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।