ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, आगामी लोकसभा चुनावों पर रहेगा फोकस

मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, आगामी लोकसभा चुनावों पर रहेगा फोकस

03-Mar-2024 07:26 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान इस तरह की संभवत: अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं। लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण बताए जा रहे है।


निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। यह बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव स्थित सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। राजग ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।


निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। 2014 में आयोग ने पांच मार्च को नौ चरणों वाले लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी और परिणाम 16 मई को घोषित किए गए थे। 2019 में आयोग ने 10 मार्च को सात चरण के लोकसभा चुनावों की घोषणा की थी और परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।