Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी
24-Oct-2021 08:23 AM
PATNA : दुर्गा पूजा के दौरान पटना में जिस मॉडल मोना राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसके शूटर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरा से मोना राय के शूटर को गिरफ्तार किया है। पटना और भोजपुर पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके से मुख्य आरोपी भीम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। भीम यादव को भगवतीपुर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।
भीम यादव की गिरफ्तारी के बाद दिया बात साफ हो गई है कि मोना राय की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। 5 लाख रुपये की सुपारी लेकर भीम यादव ने मोना को गोली मारी थी। आपको बता दें कि 12 अक्टूबर की शाम मोना राय को पटना के रामनगरी इलाके में उस वक्त गोली मार दी गई थी जब वह अपनी बेटी के साथ घूमने निकली थी।
गोली लगने के बाद मोना का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चला लेकिन का आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। मोना राय के कमर में फंसी गोली के कारण उसका लीवर डैमेज हो गया था। उसके दोनों पांव में काम करना पूरी तरीके से बंद कर दिया था और हालात लगातार खराब होती गई। आखिरकार मोना राय ने दम तोड़ दिया। जिस वक्त शूटर ने मोना पर गोली चलाई उस वक्त उसकी बेटी भी साथ थी लेकिन वह बाल-बाल बच गई। पुलिस लगातार अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी और आखिरकार अब शूटर की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अब इस मामले में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। आखिर मोना राय की हत्या की सुपारी किसने दी इसपर से पर्दा उठ सकता है।