Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
03-Dec-2021 04:30 PM
JHARKHAND: रांची के सुखदेव नगर से पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में दिल्ली की एक मॉडल ज्योति को गिरफ्तार किया था। अब उसके प्रेमी गांधी उर्फ शैलेश की गिरफ्तारी हो गयी है। पुलिस ने जब मॉडल ज्योति से पूछताछ की थी तब उसने गांधी के बारे में जानकारी दी थी। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद से गांधी फरार चल रहा था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार पुलिस ने उसे झारखंड के पिस्क मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
15 नवंबर को पुलिस ने मॉडल ज्योति को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के क्रम में ज्योति ने पुलिस को यह बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड गांधी के साथ मिलकर नशे के इस कारोबार को झारखंड में चला रही थी। उसके दिल्ली जाने और आने का पूरा प्लान गांधी ही तैयार करता था। ज्योति ने बताया था कि जब उसे मॉडलिंग की दुनियां में सफलता नहीं मिली तब वह नशे के इस कारोबार से जुड़ गयी। इस धंधे में मेहनत कम और पैसे अधिक थे। पैसे कमाना उसका एकमात्र उद्धेश्य बन गया था जिसके लिए वह नशे के इस कारोबार में लग गयी थी।
वही जब पुलिस ने गांधी से पूछताछ की तब उसने बताया कि रांची के छह अलग-अलग जगहों पर वह ब्राउन शुगर की सप्लाई किया करता था। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगू टोली, शिव शक्ति नगर, लोअर बाजार, विद्यापति पुल, हिंद पीढ़ी, बरियातू और लालपुर में नशे का कारोबार गांधी किया करता था। वह युवाओं को अपना शिकार बनाता था। एक बार ब्राउन शुगर का लत लग जाने पर लोग उसके पीछे लग जाते थे। खपत की तुलना ब्राउन शुगर कम रहने पर वह ज्यादा पैसों में इसे बेचा करता था। ग्राहक ज्यादा पैसे देकर इसे खरीदते थे उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता था। उनका धंधा दिन दोगुनी और रात चौगुनी के साथ चल रहा था।
गौरतलब है कि नशे के इस धंधे में दिल्ली की मॉडल ज्योति की अहम भूमिका थी। वह इस रैकेट को बेखौफ चला रही थी। लेकिन जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तब मॉडल को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।विद्यानगर कॉलोनी के स्वर्णरेखा में ज्योति रहती थी। जहां छापेमारी कर पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया था। इस दौरान हर्ष नामक युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। उस समय उसका ब्यॉयफ्रेंड शैलेश उर्फ गांधी मौके से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार गांधी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल ही गयी।
बता दें कि 20 नवंबर को भी इसी मामले में एक और महिला रिजवाना को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। सुखदेव नगर पुलिस को सूचना मिली कि पिस्का मोड़ के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई करने के लिए आए हैं। जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने सादे लिबास में गैलेक्सी मॉल के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके पर मौजूद तीन युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर सभी को दबोचा। गिरफ्तार तस्करों में आनंद मुंडा, विकास सिंह और अमित कुमार सोनी शामिल है।
पुलिस ने जब तलाशी ली तब तीनों तस्करों के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, वजन कम करने वाली मशीन और एल्युमिनियम फाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों तस्करों ने बताया कि झारखंड के पलामू की रहने वाली एक महिला से ड्रग्स खरीद कर रांची लाते हैं और फिर उसे बेचते हैं। पलामू में छापेमारी कर रिजवाना ताज को पकड़ा गया। रिजवाना ने बताया कि वह अंतर जिला ड्रग्स तस्करी में शामिल है। झारखंड के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई होती है। इस धंधे में रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू की कई महिलाएं भी शामिल हैं।



