ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मालिक सहित 3 गिरफ्तार

03-Jan-2024 07:21 PM

By First Bihar

DESK: गुरुग्राम के बलदेव नगर इलाके की रहने वाली 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बीएमडब्लू कार का इस्तेमाल किया गया था। बताया जाता है कि दिव्या गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड थी। जिस होटल में हत्या हुई उसी होटल के मालिक अभिजीत सिंह पर हत्या का आरोप लगा है। घटना 2 जनवरी की देर रात सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है। 


मिली जानकारी के अनुसार दिव्या दिल्ली के कारोबारी और सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत के साथ घूमने गई हुई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिजीत प्रकाश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें इंद्राज नामक शख्स भी शामिल है। इंद्राज इसी होटल में काम करता था और लाश को ठिकाने लगाने में मदद की थी। बता दें कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की अहम गवाह थी। परिजनों ने गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और गैंगस्टर के भाई ब्रह्मप्रकाश पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 


बता दें कि गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को BMW में लेकर अपराधी होटल से फरार हो गये थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में वो गवाह थी। जिसकी बदमाशों ने हत्या कर दी है। घटना की तस्वीर होटल में लगे कैमरे में कैद हो गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज को खंगाला। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान गुरुग्राम के बलदेव नगर निवासी मॉडल दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। होटल के मालिक अभिजीत पर हत्या का आरोप लगा है। 


यह बात भी निकलकर सामने आई कि होटल मालिक अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कुछ लोगों को 10 लाख रुपये दिये थे। ब्लू रंग की बीएमडब्लू कार में रखकर शव को ठिकाना लगाने के लिए ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। अभिजीत की गिरफ्तारी हो गयी है उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। वही शव को ठिकाना लगाने बीएमडब्लू से निकले आरोपियों की भी तलाश जारी है। पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।