ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / मोबाइल टावर और रेल की चोरी के बाद अब पटरी चुराकर भाग रहा...

मोबाइल टावर और रेल की चोरी के बाद अब पटरी चुराकर भाग रहा था लोहा तस्कर गैंग, ग्रुप D कर्मचारी की पड़ी नजर तो हो गया ये सब

11-May-2023 11:00 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार हमेशा से अपने अजीबो - गरीब मामलों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी पुल की चोरी की खबरें आती है तो कभी मोबाइल टावर की चोरी की घटनाएं निकल कर सामने आती है। अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चोरों ने रेल पटरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


दरअसल, भागलपुर-दुमका रेलखंड पर दिनदहाड़े रेल की पटरी चोरी करने में आधा दर्जन चोर जुटे हुए थे। ये लोग बड़े ही आसनी से एक - एक कर पटरी की चोरी कर रहे थे और हाइड्रा वाहन से उसे अपने गोदाम पर पहुंचा रहे थे। तभी जब पटरी के मेंटिनेंस कार्यों को लेकर जब रेलवे के कर्मी उस ओर से गुजर रहे थे तो उनकी नजर अचानक इस ओर पड़ी। रेल कर्मी ने देखा कि चोरों का समूह बेफिक्र होकर पटरी चोरी करने में लगा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी आरपीएफ को दी गयी। उसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने पटरी चोरी करते हुए चोरों को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया। 



जानकारी के अनुसार, लोहा तस्करों ने रेलवे की पुरानी पटरी को निशाना बनाया है। ये लोग बाराहाट-मंदार हिल रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरियों कर  चोरी कर फरार होने का काम कर रहे थे। लगभग 26 से अधिक पटरियों को अपनी गाड़ी में इन्होंने लाद लिया था। लेकिन, इस बार वो चोरी कर निकलने की तैयारी में थे अचानक इसपर एक कर्मी की नजर पड़ी और आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ की टीम फौरन मौके पर पहुंची और सबको रंगे हाथों पकड़ लिया। 


बताया जा रहा है कि, रेल पटरियों को चुराने वाला ये अंतरराज्जीय गिरोह है। जिसमें से  6 शातिर पकड़े गए हैं। रेलवे के पीडब्ल्यूआइ विपिन कुमार ने बताया कि वह सीएसएम मशीन लेकर रेलवे ट्रैक के जरिये बाराहाट की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीडब्ल्यूआइ ने देखा कि मंदारहिल बाराहाट सेक्शन के बीच टेलर और हाइड्रा पहले से खड़ी है, जिसे देखकर आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को सूचना दी गयी। हाइड्रा पर 26 पीस लोहे की पटरी लोड कर दी गयी थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर को सूचना देने के साथ-साथ रेलकर्मी के कीमैन को भी सूचना दी गयी। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ एसआइ, एएसआइ व पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।