ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

मोबाइल सिम कार्ड 4G से 5G बनाने के चक्कर में रिटायर्ड शिक्षक हुए कंगाल, साइबर ठग ने अकाउंट से निकाल लिया 35 लाख रुपये

14-May-2024 02:05 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: इन दिनों साइबर ठग गिरोह काफी सक्रिय हो चुके हैं। पहले तो पुलिस बनकर बेटे को रेप केस से बचाने के लिए साइबर फ्रॉड किया जा रहा था। अब साइबर फ्रॉड गिरोह ने एक और नया हथकंडा अपना लिया है। एयरटेल नंबर वाले यूजर के मोबाइल नंबर पर फ्री वाईफाई से लेकर 4G से 5G करने की जानकारी यूजर को दी जा रही है। उस दौरान कई लोग इस फ्रॉड के झांसे में आ जाते हैं। जिससे आसानी से साइबर फ्रॉड ओटीपी नम्बर लेकर बड़ा फ्रॉड कर देते है। साइबर फ्रॉड इतने सक्रिय हैं मोबाइल नंबर लिंक वाले खाते की पूरी राशी खाली कर देते हैं। 


हैरान करने वाला मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां रिटायर्ड शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हो गये हैं। 4G मोबाइल सिम कार्ड को 5G में कन्वर्ट करने की लालच दी गयी और झांसे में पड़ते ही अकाउंट में रखे 35 लाख रूपये की निकासी कर ली गयी। इस मामले को लेकर पीड़ित बुजुर्ग ने साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला नगर‌ थाना क्षेत्र के बालुघाट की है। 


जहां श्याम मोहन मिश्रा दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में वर्ष 2022 में रिटायर्ड हुए थे। बीते 29 अप्रैल को अज्ञात नंबर से कॉल आया कि आपके सिम कार्ड को 4G से 5G करनी है इसलिए आपको OTP भेजा जा रहा है और फिर OTP लिया गया जिसके बाद 7 दिनों में 55 बार खाते से ट्रांजेक्शन कर 35 लाख रुपए उड़ा दिए गये। 


पेंशन की राशी लाने के दौरान बैंक मैनेजर की बाते सुनकर रिटायर्ड शिक्षक हैरान रह गए। खाते में 13 पैसे ही बचे थे। वही इस मामले को लेकर रिटायर्ड शिक्षक मोहन मिश्रा ने बताया हमारे खाते में जीवन भर कमाई थी। 4G से 5G के चक्कर में पुरा साफ हो गया। मात्र 13 पैसा बचे हैं। फिलहाल पीड़ित ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।