ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी किसान सलाहकार गिरफ्तार

03-Jan-2024 08:55 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकत करने के आरोपी किसान सलाहकार पर पहले एफआईआर दर्ज किया गया फिर उसे गिरफ्तार किया गया। किसान सलाहकार पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र का है। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


पीड़िता की मां ने बताया है कि नारायण पीपर पंचायत का किसान सलाहकार प्रदीप दास 24 दिसंबर को अपने पंपसेट से मेरी पुत्री के साथ गेहूं का पटवन करा रहा था। इसी दौरान उसने मेरी बेटी को पास बुलाकर बिठाया और फिर अश्लील बात करने लगा। उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकत किया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के जब इसका विरोध किया तो कपड़ा फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। शोर मचाये जाने के बाद आरोपी किसान सलाहकार प्रदीप दास मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के साथ मां-बेटी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें धमकी दिया गया। 


मामला सामाजिक स्तर पर पहुंचा तो आरोपी ने आज-कल करते हुए पंच की भी बात मानने से इनकार कर दिया। जब सामाजिक स्तर पर मामला नहीं सुलझा तो पीड़िता की मां ने मंगलवार को आरोपी किसान सलाहकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


वही छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के मां द्वारा आवेदन दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि किसान सलाहकार नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की थी और दुष्कर्म की कोशिश की थी। जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घरवालों को इसकी सूचना दी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।