ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

मोबाइल में गंदा फोटो रख मदरसा का मौलाना नाबालिग के साथ कर रहा था गंदा काम, शिकायत करने पर जान से मारने की देता था धमकी

22-May-2023 11:44 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक मदरसा का मौलाना एक नबालिग लड़की के साथ महीनों तक गलत काम करता रहा। इसने नाबलिग को उसकी गंदी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत हरकतों को अंजाम देता रहा। अब  पीड़िता नाबालिग ने मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में थाने में आवेदन दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में मदरसा के मौलाना ने एक नाबालिग के साथ 18 महीने से शारारिक संबंध बना रहा था। यह नाबालिग को उसकी फोटो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की घमकी देकर महीनों से यौन शोषण कर रहा था। इसके साथ ही इसकी शिकायत करवाने पर पीड़िता के परिजनों को आरोपी जान मारने की धमकी देता था। मेहसी थाने में पीड़िता के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। यह  मौलाना अभी फरार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 


पीड़िता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मदरसा में तालीम लेने के दौरान एक दिन मौलाना शिक्षक ने छुट्टी के समय सभी बच्चों को घर भेज दिया और उसे रोकर अश्लील फोटो मोबाइल क्लिक कर ली। इसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाया। अश्लील फोटो वायरल कर देने की धमकी देते हुए मौलाना शिक्षक ने डेढ़ सालों तक जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही मौलाना परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देता था। मौलाना से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरे मामला की जानकारी दी।  जिसके बाद पीड़िता के परिजन ने जब थाना में आवेदन देने जा रहे थे तब दबंग मौलाना ने रास्ते में लड़की के परिजनों पर हमला करवाया।


वहीं, इस मामले को लेकर मेहसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। जांच में पाया गया है कि आरोपी सरकारी शिक्षक होते हुए मदरसा में भी मौलाना के पद पर कार्य कर रहा था। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।