ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मोबाइल छीनने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, अपराधियों ने युवक...

मोबाइल छीनने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, अपराधियों ने युवक के पैर में मारी गोली

23-Sep-2024 10:49 AM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष भी सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीवान से सामने आया है। जहां अपराधियों ने मोबाइल छिनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी है।गोली युवक के पैर में लगी हैं।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार युवक शौच कर घर लौट रहा था इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव की है।घायल युवक की पहचान रिसौरा गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है।  इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि युवक गांव में घर से कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गया हुआ था।जब वह शौच कर घर लौट रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसका मोबाइल छिनने लगे।जब युवक ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गोली चला दी।जिससे एक गोली युवक के पैर में जा लगी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के अपराधी मौके से फरार हो गए।


उधर, परिजनों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है।