Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2023 03:39 PM
By First Bihar
DESK: पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। मां हमेशा अपने बच्चों का भला सोचती हैं। केरल में जो घटना सामने आई है वह दिल को दहला देने वाली है। जहां एक मां को उसके ही बेटे ने जान ले ली। उसके बेटे को मोबाइल की लत लगी थी वह हमेशा मोबाइल में ही लगा रहता था। मां अक्सर उसे काम ढंढे पर ध्यान देने की बात कहती थी लेकिन वह मां की बातों को अनसुना करता रहता था।
एक दिन जब बेटे को मोबाइल में व्यस्त देख मां ने उसे समझाया और मोबाइल से दूर रहने की बात कही तो यह बेटे को नागवार गुजरा। उसने बिना सोचे समझे मां पर ऐसा हमला किया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।
घटना केरल के अन्नूर जिल के कनिचिरा की है जहां 63 वर्षीय रुग्मिनी एक हफ्ते से अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही थी जिसकी आज मौत हो गयी। बताया जाता है कि महिला के बेटे सुजीत को मोबाइल की लत इस कदर लगी थी कि वो दिन रात मोबाइल में ही लगा रहता था। इसके अलावे उसे घर में क्या हो रहा है यह भी पता नहीं रहता था। महिला उसे मोबाइल से दूर रहने को कहती थी लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता था।
एक दिन जब उसने बेटे को कहा कि तुम सिर्फ मोबाइल में लगे रहते हो तुमकों घर द्वार से कोई मतलब नहीं है। इतना सुनते ही बेटा आग-बबूला हो गया और बेरहमी से मां पर हमला किया। मां के सिर को पकड़कर दीवार पर पटक दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सात दिन भीतर ही महिला की मौत हो गयी।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस के सामने बेटे ने अपना जुर्म कबूल किया। बताया जाता है कि एक बार महिला के बेटा मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हो चुका है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।