ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

पटना में भीड़ के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर, जमकर हुई पिटाई, दो साथी फरार

03-Aug-2019 02:21 PM

By 7

PATNA : राजधानी में इनदिनों लोग चोर उचक्कों से भी बहुत परेशान हैं. वहीं, दूसरी ओर भीड़ द्वारा खुद की इंसाफ करने कोशिश लगातार जारी है. लोग कानून हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है पटना सिटी इलाके से जहां एक महिला का चेन छीनकर भाग रहे चोर को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे. पूरी वारदात पटना के चौक थाना इलाके के कचौड़ी गली की है. जहां मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे एक चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गया. उसके बाद लोगों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. बताया जा रहा है कि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे. पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही थी तभी पीछे से 3 चोरों ने उसपर हमला बोल दिया झपट्टा मारकर गले से चेन निकाल लिया. महिला की ओर से घटनास्थल पर काफी शोर मचाये जाने के बाद लोगों ने चोर को भामाशाह के पास पकड़ लिया. उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के हाथ से चोर को छुड़ाया. सब इंस्पेक्टर लक्षमण चौबे ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट