ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

MLC में हिस्सेदारी नहीं मिलने से मांझी नाराज, HAM बोली.. NDA के लिए खतरे की घंटी है

09-Jun-2022 02:12 PM

PATNA : विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए में बड़ा बवाल मच गया है. बीजेपी और जेडीयू से हिस्सेदारी नहीं मिलने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए से नाराज हो चुकी है. पार्टी ने एक विधान परिषद सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन जेडीयू और बीजेपी ने दो-दो सीटें आपस में बांट ली. जिसके बाद जीतन राम मांझी की पार्टी नाराज है. इसका नतीजा यह हुआ कि आज विधान परिषद उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर ना तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ही मौजूद रहे और ना ही उनके पार्टी का कोई और सदस्य.


उधर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को हिस्सेदारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है दानिश रिजवान ने कहा है कि एनडीए में सभी दलों को उनका वाजिब हक मिलना चाहिए हमने अपनी बात से दोनों बड़े घटक दलों को अवगत करा दिया था इसके बावजूद हमको हिस्सेदारी नहीं दी गई रिजवान ने इससे एनडीए के लिए खतरे की घंटी बताया है.


इसके पहले राज्यसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर जीतन राम मांझी शामिल हुए थे. लेकिन आज उन्होंने एमएलसी उम्मीदवारों के नामांकन से दूरी बना ली. दानिश रिजवान ने कहा है कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बीजेपी जेडीयू के फैसले से गहरी नाराजगी है. पार्टी के नेता जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को इससे अवगत भी करा दिया गया है. ऐसे में आने वाले वक्त में अगर एनडीए के अंदर कुछ होता है तो इसके लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं होगी.