ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / एमएलसी के फ्लैट में युवक का मर्डर, बर्थडे पार्टी के दौरान गोली मारकर...

एमएलसी के फ्लैट में युवक का मर्डर, बर्थडे पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या

21-Nov-2020 09:00 AM

DESK : बर्थडे पार्टी के दौरान एमएलसी के फ्लैट में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है  कि शाहजहांपुर के सपा से एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. अमित यादव का फ्लैट हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट में है, जहां शुक्रवार की रात  बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गय़ा था. इस दौरान राकेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 

राकेश को गोली लगने के बाद वहां मौजूद अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के आला अधिकारी हर एंगल से मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस यह जांच कर रही है कि एमएलसी घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे या नहीं. पार्टी में फायरिंग कैसे और क्यों की गई.