पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Mar-2024 05:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों पर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन जारी है। महागठबंधन की तरफ से पूर्व सीएम राबड़ी देवी सोमवार को आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के अन्य उम्मीदवार भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
सोमवार को सुबह 11 बजे बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन के सभी उम्मीदवार बिहार विधानसभा के सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ महागठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
महागठबंधन की तरफ से विधान परिषद की पांच सीटों के लिए आरजेडी की तरफ से चार और माले से एक नेता को उम्मीदवार बनाया गया है। राजद की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली और सीपीआई (माले) की ओर से शशि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।