सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
09-Jun-2022 03:10 PM
PATNA: विधान परिषद चुनाव को लेकर कई पैंतरे आज़माने के बाद अब कांग्रेस ने साफ़ कर दिया है कि पार्टी ये चुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर प्रद्युम्न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था और अब उन्होंने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इस दौरान खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव भी उनके साथ मौजूद रहें। प्रद्युम्न यादव ने मदन मोहन झा और अजित शर्मा पर मोर्चा खोल दिया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि पार्टी अब उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। प्रद्युम्न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था, जिस पर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। आलाकमान इसपर निर्णय लेगा। हमारे पास उतनी संख्या नहीं है इसीलिए हम चुनाव नहीं लड़ सकते।
विधान परिषद चुनाव को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों से कई तरह की तस्वीर देखने को मिल रही है। इसी बीच अब कांग्रेस में बगावत का मामला सामने आ रहा है। प्रद्युम्न यादव ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इस दौरान खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव भी उनके साथ मौजूद रहें।