ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

MLC चुनाव : एनडीए की झोली में सबसे अधिक सीटें, जानिए.. कहां से किसको मिली जीत

07-Apr-2022 02:51 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक 24 में से 20 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। अभी तक की मतगणना पर नजर डालें तो एनडीए को बढ़त मिल चुकी है। अभी तक एनडीए को 11 सीटों पर जीत हासिल हुआ है जबकि 5 सीटों पर आरजेडी की जीत हुई है। 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। वहीं एक सीट पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।


मुजफ्फरपुर से जेडीयू के दिनेश सिंह ने जीत हासिल की है। पूर्णिया से बीजेपी के दिलीप जायसवाल जीते हैं। वैशाली से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के भूषण राय ने जीत दर्ज की है। आरा सीट से जदयू उम्मीदवार राधाचरण शाह जीते हैं। पटना से आरजेडी के उम्मीदवार कार्तिक कुमारने जीत हासिल की है। नालंदा से जेडीयू की उम्मीदवार रीना यादव जीत चुकी हैं। गोपालगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह जीते हैं। नवादा से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक यादव ने जीत दर्ज की है जबकि मधुबनी से निर्दलीय प्रत्याशी अम्बिका गुलाब यादव चुनाव जीत चुकी हैं।


इधर, समस्तीपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार तरुण कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं पश्चिम चंपारण से आरजेडी के उम्मीदवार सौरव कुमार की जीत हुई है। सासाराम से बीजेपी के संतोष कुमार सिंह जीत चुके हैं। वहीं कटिहार सीट से एनडीए के अशोक अग्रवाल ने जीत हासिल की है। सारण सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद रायजीते हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के दिलीप सिंह चुनाव जीत चुके हैं। वहीं भागलपुर-बांका सीट से जेडीयू के विजय कुमार सिंहने जीत दर्ज की है।


बात करें गया सीट की तो यहां से आरजेडी के कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव जीत चुके हैं। वहीं मुंगेर से आरजेडी के ही अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। सीतामढ़ी सीट से जेडीयू की रेखा देवी चुनाव जीत चुकी हैं जबकि सीवान सीट से आरजेडी के विनोद जायसवाल ने जीत दर्ज की है।