सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
09-Jun-2022 08:36 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन एनडीए के उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे। आज 11: 30 बजे जेडीयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह अपना नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचेंगे। बीजेपी उम्मीदवार अनिल शर्मा और हरी सहनी भी लगभग इसी वक्त विधानसभा पहुंचेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और जेडीयू बीजेपी के दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे आपको बता दें कि 7 सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर कुल 7 उम्मीदवारों के ही मैदान में उतरने की उम्मीद है जिसमें आरजेडी की तरफ से तीन जेडीयू की तरफ से दो और बीजेपी के तरफ से 2 उम्मीदवार शामिल है. इसका मतलब यह हुआ कि सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा. नामांकन दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी. उसके बाद नामांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा.
बिहार विधान परिषद की 7 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है. नामांकन का दौर जारी है और आज अंतिम दिन है आरजेडी के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया है. एनडीए कोटे से किसी उम्मीदवार का आज नामांकन दाखिल करेंगे. दूसरी तरफ फर्स्ट बिहार ने आपको पहले ही बताया था कि बीजेपी एक सवर्ण चेहरे को और एक पिछड़े तबके से आने वाले उम्मीदवार को एमएलसी बना सकती है. सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अनिल शर्मा बीजेपी से एमएलसी के पहले उम्मीदवार होंगे. उनका नाम दावेदारों में सबसे ऊपर चल रहा था जबकि दूसरा चेहरा फर्स्ट बिहार की खबर के मुताबिक ही निषाद समाज से है. पार्टी के पुराने नेता और दरभंगा से आने वाले हरि सहनी को पार्टी एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बनाने जा रही है. इन दोनों उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा बाकी है.