ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / news / ‘आप ही दिलवा न दीजिए ज्यादा चिंता है तो’ MLC चुनाव में कांग्रेस...

‘आप ही दिलवा न दीजिए ज्यादा चिंता है तो’ MLC चुनाव में कांग्रेस को सीट नहीं मिलने के सवाल पर भड़के अखिलेश सिंह

10-Mar-2024 12:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो गया है। एनडीए और महागठबंधन की तरफ से अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की गई है हालांकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को इस बार एमएलसी की एक भी सीट नहीं मिली है। 17 विधायक होने के बावजूद एमएलसी की एक भी सीट नहीं मिलने पर आज जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए और मीडियाकर्मियों को ही कह दिया कि आपको अगर अधिक चिंता है तो दिलवा दीजिए।


दरअसल, विधान परिषद की 11 सीटों में 6 पर एनडीए और 5 पर महागठबंधन ने उम्मीदवारों का एलान किया है। महागठबंधन की पांच में से चार सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार उतारे गए हैं और एक सीट माले को मिली है जबकि संख्या बल होने के बावजूद कांग्रेस को विधान परिषद की एक भी सीट नहीं मिली है। इसको लेकर कांग्रेस में विद्रोह की स्थिति हो गई है। पार्टी के विधायक प्रतिमा दास प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं।


रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कांग्रेस के पास 17 विधायक होने के बावजूद उसे एमएलसी की एक भी सीट क्यों नहीं दी गई तो इसपर अखिलेश सिंह मीडिया पर ही भड़क गए और कह दिया कि अगर आपको ज्यादा चिंता हो रही है तो आप ही दिलवा दीजिए।


वहीं सीट शेयरिंग के सवाल पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इतनी जल्दी किस बात की है जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने विधान परिषद के लिए जो उम्मीदवार दिए हैं उसका कांग्रेस समर्थन करेगी, इसमें कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है। प्रतिमा दास की नाराजगी पर उन्होंने कहा सभी विधायक अभी आए थे, पता नहीं विधायकों को क्या हो गया है। 


बता दें कि एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने अखिलेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाकर किसी और को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण अखिलेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं।