पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
05-Mar-2024 11:51 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों के लिए नामाकंन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संख्या बल के हिसाब से जेडीयू के खाते में दो सीटें आई हैं।मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
दरअसल, विधान परिषद सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में विदेश जाने से पहले उन्होंने आज अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ जेडीयू की दूसरी सीट के लिए खालिद अनवर ने भी अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावे एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और मंत्री भी मौजूद रहे।
बता दें कि बिहार विधान परिषद में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। विधान परिषद की खाली होनेवाली इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।
चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विधान परिषद की रिक्त होनेवाली सीटों पर नामांकन की आख़िरी तिथि 11 मार्च तक की गई है। उसके अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी। इसके दो दिन बाद 14 मार्च को नामांकन वापस लिए जाएंगे और 21 मार्च को इसके लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।