ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

MLC चुनाव : मुजफ्फरपुर में JDU की जीत तय, दिनेश सिंह ने खोला खाता

07-Apr-2022 10:14 AM

PATNA : विधान परिषद चुनाव के लिए आज मतगणना का काम जारी है। अलग-अलग सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है लेकिन शुरुआती बढ़त जेडीयू को मिली है। जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार दिनेश सिंह ने मुजफ्फरपुर सीट पर एक बार फिर एक तरफा बढ़त बना ली है। उनके सामने मैदान में उतरे आरजेडी के उम्मीदवार बाहुबली शंभू सिंह की स्थिति पतली नजर आ रही है। शुरुआती रुझान के मुताबिक दिनेश सिंह ने पहली वरीयता के वोटों में बड़ी बढ़त बनाई है। अगर पहली वरीयता के जरूरी मत दिनेश सिंह को हासिल हो जाते हैं तो चुनाव का नतीजा भी जल्द आ जाएगा।


आपको बता दें कि स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव हुए थे। उसके लिए मतगणना आज सुबह 8:00 बजे शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन की तरफ से बीजेपी के 12 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। जेडीयू के 11 और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होना है। उधर आरजेडी के 23 उम्मीदवारों में जीत का सेहरा कितनों के माथे पर सजता है यह देखना होगा। लिफ्ट के एक उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होना है जबकि इन दोनों गठबंधन के अलावे कांग्रेस वीआईपी और चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।


राजधानी पटना में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के अंदर मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह 8:00 बजे काउंटिंग शुरू हो चुकी है हालांकि शुरुआती रुझान अब तक सामने नहीं आया । इसके अलावा सभी सीटों पर भी मतगणना का काम जारी है।


शुरुआती बढ़त के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दावा किया है कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए गठबंधन बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि सभी 24 सीटों पर एनडीए की जीत होगी, तेजस्वी यादव का दावा आज चुनाव नतीजों के साथ औंधे मुंह गिरने वाला है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ने पंचायती राज्य स्तर पर जो काम किया है उसका नतीजा आज विधान परिषद चुनाव में देखने को मिलेगा।


मुजफ्फरपुर में जेडीयू उम्मीदवार दिनेश सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दिनेश सिंह को 5171 पहली वरीयता के वोट मिले हैं जबकि शंभू सिंह को केवल 767 वोट ही मिले हैं। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि दिनेश सिंह एक बार फिर विधान परिषद के लिए निर्वाचित होंगे हालांकि अधिकारी के ऐलान होना बाकी है।