ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / MLA निलंबन मामला : BJP ने शुरू किया शैडो विधानसभा, भागीरथी देवी...

MLA निलंबन मामला : BJP ने शुरू किया शैडो विधानसभा, भागीरथी देवी को बनाया अध्यक्ष

15-Mar-2023 11:49 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार विधानसभा में आज भी भाजपा का विरोध जारी है। भाजपा के तरफ से अपनी पार्टी के विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन को लेकर विरोध जताया जा रहा है। बीजेपी ने विधानसभा के पार्टिकों में विरोध जताया जा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा की तरफ से शैडो विधानसभा की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिसमें भागीरथी देवी को अध्यक्ष बनाया गया है।


दरअसल, आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही बिना विपक्ष के हो रही है। बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन के बाद बीजेपी विधायकों ने दो दिन तक विधानसभा का बहिष्कार किया है। विधायक विधानसभा परिसर में धरना दे रहे हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी जारी है। बीजेपी आज शैडो विधानसभा चला रही है। 


मालूम हो कि, बीते कल बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान अपना सवाल कर रहे थे। विधानसभा में वह पूरक सवाल पूछना चाहते थे। लेकिन, उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। उनके माइक को बंद कर दिया गया था। फिर उन्होंने माइक को तोड़ दिया। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद विधानसभा में भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक बेल में आए और वॉकआउट कर दिया। उसके बाद बिहार विधान सभा के पोर्टिको में आकर धरना प्रदर्शन करने लगे। 


आपको बताते चलें कि,  भाजपा ने अगले 2 दिन तक विधानसभा की कार्रवाई में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है। लेकिन, उनके सभी विधायक विधानसभा में आएंगे और परिसर में शैडो विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वो आज दोपहर भाजपा के विधायक राजभवन मार्च भी करेंगे और राज्यपाल से इस पुरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे।