ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Jharkhand Chunav 2024: मिथुन और अमित शाह आज भरेंगे हुंकार, रोड शो से...

Jharkhand Chunav 2024: मिथुन और अमित शाह आज भरेंगे हुंकार, रोड शो से हिमंता दिखाएंगे ताकत

16-Nov-2024 07:16 AM

By First Bihar

RANCHI : झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद अब दुसरे फेज की वोटिंग होनी है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अब वोटरों को रिझाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र में सत्ता पर काबिज पार्टी भाजपा आज अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह और मिथुन चक्रवर्ती आज झारखंड दौरे पर हैं।  वे कई जिलों में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा हिमंता बिस्वा सरमा भी जनसभा को संबोधित करेंगे। 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री सह बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को झारखंड में चुनावी सभाएं करेंगे और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। अमित शाह दुमका, मधुपुर और धनवार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि हिमंता बिस्वा सरमा की चुनावी सभाएं जामताड़ा, धनबाद और बोकारो में हैं। मिथुन चक्रवर्ती जामताड़ा और दुमका में सभा को संबोधित करेंगे। 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दुमका, मधुपुर और धनवार में जनसभा करेंगे। 16 नवंबर को दुमका जिले के गांधी मैदान में सुबह 11:15 बजे से उनकी जनसभा है। दोपहर 01 बजे से देवघर जिले के मधुपुर के बुढ़ई मैदान में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। गिरिडीह जिले के धनवार के डोरंडा मैदान में दोपहर 2:30 बजे से वे चुनावी सभा करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। 


इधर, अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती 16 नवंबर को नाला और रानेश्वर में जनसभा करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को जामताड़ा जिले के नाला के नूतनडीह मैदान में सुबह 11 से जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से दुमका जिले के रानेश्वर स्थित रानेश्वर हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। 


जबकि, असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आज शनिवार को (16 नवंबर) को जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और बाघमारा में जनसभा करेंगे। वे बोकारो में रोड शो करेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा सुबह 10:30 बजे से जामताड़ा के मोहनपुर मैदान में जनसभा करेंगे।  दोपहर 12 बजे से धनबाद के कोयला नगर नेहरू कॉम्प्लेक्स मैदान में जनसभा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे से बोकारो जिले के जैनामोड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे से बाघमारा के कतरास नदी किनारे मैदान में जनसभा करेंगे। शाम 05 बजे बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास चेक पोस्ट से जोधाडीह मोड़ तक रोड शो करेंगे।