ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / mithun chakraborty : दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए मिथुन चक्रवर्ती को चुने...

mithun chakraborty : दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए मिथुन चक्रवर्ती को चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, एक्टर को बताया कल्चरल आइकॉन

30-Sep-2024 01:28 PM

By First Bihar

DELHI: भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती को उनके अद्वितीय योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए मिथुन चक्रवर्ती के नाम का एलान किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक सांस्कृतिक प्रतीक बताया है।


दरअसल, लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड एक्टर को यह अवॉर्ड 8 अक्तूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान सौंपा जाएगा। इस बात का एलान खुद केंद्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को ये सम्मान दिए जाने का ऐलान किया है।


दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए मिथन चक्रवर्ती के नाम का एलान होने के बाद पीएम मोदी ने खुशी जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसित हैं। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं.”


बता दें कि 16 जून 1950 को कोलकाता में जन्मे मिथुन चक्रवर्ती बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी जैसी विभिन्न भाषाओं में 350 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती को पहला नेशनल अवॉर्ड उनकी डेब्यू फिल्म ‘मृगया’ के लिए मिला था।इसी साल जनवरी महीने में मिथुन चक्रवर्ती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।