पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
30-Nov-2019 06:21 PM
DARBHANGA : दरभंगा में मिथिला लोक उत्सव के नाम पर हो रहे सरकारी समारोह में पॉप, गजल और सूफी संगीत के कार्यक्रम होंगे. मिथिला की लोक कला को बढ़ावा देने के नाम पर हो रहे इस आयोजन में बाहरी कलाकारों के कार्यक्रम पर JDU के विधायक अमरनाथ यादव भड़क गये हैं. विधायक ने कार्यक्रम के नाम पर बडे पैमाने पर लूट का आरोप लगाया है.
मिथिला लोक उत्सव में घोटाला !
हायघाट से जदयू के विधायक अमरनाथ गामी ने कहा है कि दरभंगा जिला प्रशासन मिथिला की संस्कृति का अपमान कर रहा है. विधायक ने कहा है कि लोक उत्सव का मकसद था स्थानीय लोक कला को बढ़ावा देना. लेकिन प्रशासन ने बाहरी कलाकारों को बुलाकर पैसे का बंदरबांट किया है. अमरनाथ गामी ने कहा है कि सरकार को जिला प्रशासन से लोक उत्सव के नाम पर हुए खर्च की रिकवरी करना चाहिये. उन्होंने इसके आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
आज शुरू हुआ है मिथिला लोक उत्सव
दो दिनों के मिथिला लोक उत्सव की शुरूआत आज से हुई है. दरभंगा के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने इस कार्यक्रम का उदघाटन किया है. दरभंगा जिला प्रशासन ने इस आयोजन का जिम्मा एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दे दिया है. इवेंट मैनेजरों ने कई बाहरी कलाकारों को कार्यक्रम में बुलाया है. बाहरी कलाकारों में वंदना सिन्हा, ममता जोशी, श्लोका, एश्वर्य निगम जैसे नाम शामिल हैं. लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार का कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से करता है.