ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

मिठाई खाने के बाद दुकानदार ने मांगे पैसे, तो ग्राहक ने पिस्टल निकाला और मार दी गोली

24-Apr-2022 05:16 PM

By RANJAN

ROHTAS: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के नोखा से है जहां एक मिठाई दुकानदार की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव का ही मुन्ना नाम का एक युवक मिठाई खाने के बाद पैसे नहीं दे रहा था। जब दुकानदार मुरारी साह ने पैसे की मांग की तो वह गुस्सा हो गया और हंगामा करने लगा। इसी बीच आक्रोशित मुन्ना ने पास में रखे पिस्टल को निकाला और मिठाई दुकानदार मुरारी साह को गोली मार दी।


इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। मिठाई दुकानदार को गोली मारने के बाद मुन्ना मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। घायल मिठाई दुकानदार को लोगों ने आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।


मिठाई दुकानदार मुरारी साह नोखा थाना क्षेत्र के कृष्णापुर के चंद्रमा साह के पुत्र बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।