BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
27-Jan-2023 10:57 AM
By First Bihar
DESK: बिहार कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं. बेटों कि तरह अब प्रदेश की बेटियां भी अपने हुनर का परचम लहराने में पीछे नहीं हैं. बता दें मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड में यानि टॉप 10 में बिहार की 6 बेटियों ने अपनी जगह बना ली हैं. पहले राउंड में भी बिहार से 35 कंटेस्टेंट ने भाग लिया था. जिसमें से 6 कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है. मिस इंडिया 2023 के टॉप 10 के लिए बिहार कि 6 बेटियां ने क्वालिफाई कर लिया है.
आपको बता दें बिहार कि 6 बेटियों में नीलू झा, श्वेता सिंह, लोपा मुद्रा राजपूत, भैरवी सिंह, कशिश कपूर और कुष्मांडवी शर्मा हैं. इस उड़ान से बिहार की बेटियों ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है. इनमें से सभी अलग अलग मुश्किलों का सामना करके इस मौकाम तक पहुंची है. नीलू झा का जन्म बिहार के दरभंगा जिले में हुआ. लेकिन 3 साल की उम्र में ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया. 22 साल कि नीलू ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मुंबई से ही किया है. उनके पीता एक ड्राईवर और मां हाउस वाइफ हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नीलू 13 साल कि उम्र से ही जॉब कर वरही है.
वहीं 25 साल की लोपा मुद्रा राजपूत मुंगेर की रहने वाली हैं. इनकी स्कूलिंग मुंगेर से ही की. मुद्रा की फैमिली नहीं चाहती थीं कि वह इस फैशन लाइन में जाए. उनके पापा डॉक्टर और मां हाउस वाइफ हैं. और पटना में जन्मी श्वेता सिंह को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था. श्वेता ने ग्रेजुएशन आशियाना स्थित संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से किया.
और बेटियों कि बात करे तो भैरवी सिंह रोहतास जिले की है. फिलहाल पूरा परिवार पटना में रह रहा है. उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से की, आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चली गई. वही कशिश कपूर और सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से MMBS की पढ़ाई कर रही और 18 साल की कुष्मांडवी शर्मा भी टॉप 6 कंटेस्टेंट का हिस्सा है.