Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
23-Sep-2023 09:39 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर अब लोकसभा चुनाव पर है। नहीं बजा है कि सभी पार्टियों अब अपने तरीके से इसकी तैयारी करने में जुट गई है। जहां जदयू के सुप्रीम नेता नीतीश कुमार अपने पार्टी के तमाम छोटे बड़े नेताओं से 1 टू 1 मुलाकात कर रहे हैं। वही तेजस्वी यादव बारिश के मौसम के बाद जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं। कांग्रेस ने भी यह ऐलान किया है कि 26 सितंबर से हुआ बिहार के कई जिलों में दौरा करेगी।
दरअसल, राजद नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बारिश के मौसम के बाद जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कई जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। 26 सितंबर से अखिलेश प्रसाद सिंह कई जिलों के दौरे पर निकलेंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सासाराम और औरंगाबाद की यात्रा पर निकलेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को सुबह 8 बजे अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना से भोजपुर के लिए रवाना होंगे। वे बिहटा और कोइलवर होते हुए जाएंगे। वहां भोजपुर जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। 27 सितंबर को भोजपुर से बक्सर, आरा, शाहपुर और डुमराव होते हुए जाएंगे।
उसके बाद 28 सितंबर को बक्सर से कैमूर, देहरी, रामगड़ और मोहनिया होते हुए जाएंगे। 29 सितंबर को अखिलेश सिंह सासाराम से औरंगाबाद, डेहरी आन सोन होते हुए जाएंगे। बड़ी बात यह कि वे चारों जिलों में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए संगठन के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।