ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / भाभी ऐश्वर्या के आरोपों पर मीसा भारती का पलटवार, ससुराल में तकलीफ तो...

भाभी ऐश्वर्या के आरोपों पर मीसा भारती का पलटवार, ससुराल में तकलीफ तो मायके क्यों नहीं गई ऐश्वर्या

30-Sep-2019 08:00 AM

PATNA : लालू परिवार में शुरू हुआ फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है उसके जवाब में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पलटवार किया है। ऐश्वर्या के आरोपों पर मिसा भारती ने सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगे हैं।

मीसा भारती ने कहा है कि अगर ऐश्वर्या का आरोप लगा रही हैं कि ससुराल में उन्हें तकलीफ दी जाती थी तो वह अपने मायके क्यों नहीं चली गई। कोई कैसे मान सकता है कि अगर ससुराल में किसी को प्रताड़ित किया जाए तो वह अपने मायके नहीं लौट जाएगा। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर मीसा भारती ने कहा है कि उनकी शादी हुए एक अरसा गुजर चुका है अब अपनी मां राबड़ी देवी के घर से रिश्ता केवल आने-जाने भर का है। मीसा भारती ने कहा है कि ऐश्वर्या जो आरोप लगा रही हैं अगर उसकी हकीकत जानना है तो कोई भी घर में लगे सीसीटीवी और उसके रिकॉर्डिंग देख कर जान सकता है। 

मीसा ने ऐश्वर्या को अपनी छोटी बहन की तरह बताते हुए कहा कि वह ऐश्वर्या को अपने साथ मूवी देखने से लेकर शॉपिंग तक के लिए ले जाती थीं। मीसा के मुताबिक उन्होंने ऐश्वर्या से मई महीने के बाद कोई बातचीत नहीं की। मीसा ने कहा है कि ऐश्वर्या को इस बात का एहसास हो गया है कि तलाक के मामले में उसका पक्ष कमजोर पड़ रहा है लिहाजा उसने अब झूठे आरोपों का सहारा लिया है।