नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ
18-Dec-2023 10:25 AM
By First Bihar
PATNA : बैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो,क्या है नरेंद्र मोदी? हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार। यह बातें राजद सुप्रीमों लालू यादव ने दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले कही है। इसके बाद अब इसको लेकर भाजपा में तरफ से क्या पलटवार किया जाता है यह देखना फिलहाल बाकी है।
दरअसल, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में सभी क्षेत्रीय दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। बीते दिनों लालू यादव ने बताया था कि इंडिया गठबंधन की बैठक 18 दिसंबर को होने वाली है। हालांकि अब बैठक 19 दिसंबर को हो रही है और इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेता आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
मालूम हो कि, इंडिया गठबंधन में लालू यादव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके कहने पर कई नेता इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। पहले ममता बनर्जी,फिर एम के स्टालिन, शरद पवार जिसे कई और नेता लालू प्रसाद यादव के कहने पर इस गठबंधन में शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की तीन बैठक पहले ही हो चुकी है। पहली बैठक पटना में सीएम नीतीश के नेतृत्व में हुई थी, फिर दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुबंई में हुई थी। वहीं कल यानी मंगलवार को चौथी बैठक दिल्ली में आयोजित होने जा रही है।
आपको बताते चलें कि, इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक को अहम बताया जा रहा है, चूंकि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी रणनीति तय होने की कयाश लगाई जा रही है। कितनी सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा इस बात का फैसला इस बैठक में हो सकता है। साथ ही इंडिया गठबंधन के संयोजक का नाम भी फाइनल किया जा सकता है।