बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
19-Jun-2021 07:19 AM
DESK : फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मिल्खा सिंह का लगातार इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।
चंडीगढ़ स्थित अस्पताल ने एक अधिकारी के बयान जारी करते हुए मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सूचना दी है। अस्पताल ने बयान में बताया है कि मिल्खा सिंह 3 जून को वहां एडमिट कराए गए थे और 13 तारीख तक कोरोना वायरस का इलाज चलता रहा। अंततः वह कोरोना निगेटिव भी हो गए हालांकि बाद में पोस्ट कोविड इफेक्ट आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल आईसीयू में एडमिट करा दिया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करती रही लेकिन वह क्रिटिकल कंडीशन से उबर नहीं पाए और आखिरकार 18 जून की रात 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
फ्लाइंग सिख के कहे जाने वाले मिल्खा सिंह ने साल 1960 में हुए रोम ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ के फाइनल मैच में जो प्रदर्शन किया था उसके बाद वह देश के स्टार बन गए। मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। मिल्खा सिंह के जीवन के ऊपर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टर फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार इस फिल्म में निभाया था।