Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
25-Aug-2020 01:16 PM
BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के दोनों राजनीतिक खेमों एनडीए और महागठबंधन में घमासान लगातार बढ़ता रहा है। हांलांकि चिराग पासवान और नीतीश के बीच के टकराव की वजह से एनडीए में जो घमासान था वो कम होता हुआ नजर आ रहा है लेकिन महागठबंधन की किचकिच खत्म होती नजर नहीं आ रही है। काॅर्डिनेशन कमिटी की डिमांड पूरी नहीं होने पर ‘मांझी’ महागठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं और अब कांग्रेस और आरजेडी के बीच भी सीटों को लेकर ठनी हुई है।
कांग्रेस सीटों की डिमांड को लेकर पूरी तरह अड़ गयी है। कांग्रेस खेमे से आने वाले बयानों से ऐसे संकेत लगातार मिल रहे हैं। कांग्रेस के सचिव और बिहार प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने दावा किया है कि महागठबंधन एकजुट है लेकिन सीटो को लेकर सम्मानजनक समझौता होना चाहिए। राठौर दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से सीटों को लेकर इससे पहले भी कई बयान आ चुके हैं जिसने महागठबंधन के अंदरखाने कलह सुलगने के संकेत दिये हैं। इससे पहले कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस बिहार में 80 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती है। बयान पर बवाल बढ़ा तो कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को सफाई देनी पड़ी थी कि सीटों को लेकर महागठबंधन में कोई झगड़ा नहीं है।