ब्रेकिंग न्यूज़

Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह

मेट्रो की कार्य प्रगति का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश

मेट्रो की कार्य प्रगति का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश

02-Apr-2022 07:15 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज स्थल निरीक्षण किया। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी भी साथ थे। पटना में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये। पटना के लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ जल्द मिले इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।


गौरतलब है कि कल 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की उन्होंने समीक्षा की और अधिकारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्य योजना के अनुरुप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।


जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिले इस बात की चर्चा की गयी। वही पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही। साथ ही निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों के आश्रय के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने की बात कही गयी। इस योजना के तहत उनके खाने-पीने, चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया।  


पटना के कई इलाकों से होकर गुजर रहे मेट्रो रेल के निर्माण कार्य की प्रगति को आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देखा। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम पटना के कई इलाकों में चल रहा है। अशोक राजपथ हो या फिर जीरो माइल या फिर बेली रोड सभी जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मेट्रो स्थल निरीक्षण किया। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी भी साथ थे। पटना में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये। पटना के लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ जल्द मिले इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।