NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
16-Feb-2024 10:57 AM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक समेत नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
बिहार के मधुबनी में शुक्रवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रही स्कोर्पियो की आमने-सामने की टक्कर बस के साथ हो गई। दुर्घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच 227 सिमराढी गांव के समीप हुई है। हादसे में छात्राओं और चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच 227 सिमराढी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रही स्कोर्पियो की आमने-सामने की टक्कर बस के साथ हो गई। इसमें छात्राओं और चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। जयनगर के प्लस टू हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के लिए बासोपट्टी से छात्राओं को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। सभी छात्राओं के स्वजन अस्पताल पहुंच गए हैं।