रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी
29-Nov-2023 03:57 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : देश समेत पूरे संसार में इन दिनों सोशल मिडिया का चलन काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि सोशल मिडिया पर हर चीज़ तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही लोग इसे फेमस और रसूख दिखाने के लिए भी करते हैं। इसके साथ ही इन दिनों सोशल मिडिया पर रील बनाने का एक अलग सा क्रेज चल रहा है। आलम यह है कि, इसमें आम तो आम ख़ास लोग भी इसे अपना पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं और जल्द फेमस होने के वास्ते कभी - कभी गलत रास्ता भी अपना लेते हैं।
ऐसे में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक लड़की सिपाही के साथ उसकी पिस्टल लहारते हुए नजर आ रही है। इस लड़की की पहचान गोपालगंज के निरूपमा यादव के रूप में हुई है। जो कि सदर अस्पताल में काम करती है। वहीं, इस तस्वीर में मौजूद सिपाही का नाम अनिल यादव है। जो नगर थाने में सीआइटी टीम में तैनात है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, निरूपमा और अनिल एक दुसरे से प्रेम करते हैं। प्रेमिका निरूपमा को इम्प्रेस करने के लिए पुलिसकर्मी अनिल अपनी सरकारी पिस्टल उसे थमा दी। जिसके बाद अब उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। यह तस्वीर दुर्गा पूजा के दौरान का बताया जा रहा है। जब दोनों मेला घूमने गए तो निरूपमा ने पिस्टल के साथ सेल्फी ली और उसे अपलोड कर दिया। यह तस्वीर 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपलोड हुई और देखते ही देखते कुछ समय बाद तस्वीर वायरल हो गई।
वहीं, जब यह वायरल तस्वीर जब पुलिस तक पहुंची तो एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच करवाने का निर्देश दिया। फिलहाल अनिल यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। नगर इंस्पेक्टर ने वायरल तस्वीर के आधार पर जांच पड़ताल करना शुरू किया और रिपोर्ट एसपी को सौंप कर दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों से हथियार के साथ तस्वीर और विडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में पटनाके मरीन ड्राइव का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जहां हथियार लहराते हुए एक लड़की स्टंटबाजी करती नजर आ रही थी। लेकिन ऐसा करना उस लड़की को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस लड़की को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, बाद में जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।