ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान

Bihar politics : 'मेरे रहते कोई दंगा नहीं करवा सकता ....', गिरिराज सिंह पर भड़के लालू यादव, कहा - कोई भी मुस्लिम को कुछ नहीं कर सकता

23-Oct-2024 11:21 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव  ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा और अररिया सांसद के बयान को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भाइयों के प्रति कोई बुरी नजर से देखने का काम करेगा तो हमलोग किसी भी हाल में ऐसा होने नहीं देंगे। लालू यादव आज सुबह -सुबह महुयाबाग जा रहे थे। इसी दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ लहजे में कहा कि हमारे रहते मुस्लिम समाज पर कोई भी बुरी नजर नहीं रख सकता है। 


लालू यादव ने कहा कि नीतीश का राज हो या फिर गिरिराज सिंह का राज इसमें कोई बड़ा फर्क नहीं है। यह लोग दंगा करवाने का काम करते हैं और दुसरे लोगों पर आरोप लगाते हैं। लेकिन, एक बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि हमलोगों के रहते बिहार में कोई भी हिंदू-मुस्लिम का दंगा नहीं करवा सकता है। इसलिए हमलोग साफ़ कर देना चाहते हैं कि हमलोगों के रहते किसी को समस्या नहीं होगी।  


वहीं, जब लालू यादव से अरारिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि अररिया में रहना होगा तो हिंदू बनकर रहना होगा पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इनलोगों का काम है उल्टा -सुलटा कुछ भी बोलते रहना। गिरिराज का राज हो या नीतीश का राज किसी में कोई अंतर नहीं है। लेकिन वो लोग कितना भी चाह लें बिहार में हमारे रहते कोई दंगा नहीं करवा सकता है यह तय है। 


बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा और अररिया सांसद के बयान को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भाइयों के प्रति कोई बुरी नजर से देखने का काम करेगा तो तेजस्वी यादव ईंट से ईंट बजा देगा. तेजस्वी फिलहाल झारखंड में हैं, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। मंगलवार को रांची से चतरा यात्रा के बीच वे फेसबुक पर लाइव आए और कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. भले ही मुख्यमंत्री गांधी की बात करें, लेकिन वे गोडसे के वंशजों को बढ़ावा दे रहे हैं।