खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
08-Aug-2023 02:49 PM
By FIRST BIHAR
DELHI: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे ने आज लोकसभा में बहुत सनसनीखेज दावा कर दिया. निशिकांत दूबे ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू उनकी फंडिंग से चली. दूबे ने लोकसभा में बैठे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को चुनौती दी कि वे इस बात को गलत साबित करके दिखा दें.
दरअसल लोकसभा में आज से मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई है. इसी चर्चा में बोलते हुए निशिकांत दूबे ने ये दावा कर दिया. निशिकांत दूबे ने कहा कि उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनाने में मदद की. 2005 के पहले चुनाव में जब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने लायक सीटें नहीं आयीं थी तो मैंने ही अपने घर पर रामविलास पासवान के साथ नीतीश कुमार की मीटिंग करायी थी. निशिकांत दूबे ने कहा कि उस वक्त नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बीच दो बैठक हुई थी. एक बैठक एक पत्रकार के घर पर हुई थी और दूसरी बैठक मेरे घर पर हुई थी.
जेडीयू को मैंने करायी फंडिंग
भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि जेडीयू को सबसे ज्यादा फंड जिन दो-चार लोगों ने दिलवाया होगा उसमें मैं शामिल हूं. निशिकांत दूबे ने ललन सिंह से कहा कि आप अपने मुख्यमंत्री से जाकर ये बात पूछ लीजियेगा. मैंने फंड करवाया था. मैं बहुत गंभीरता के साथ सदन में ये बात कर रहा हूं.
ललन सिंह और कांग्रेस ने लालू को जेल भिजवाया
ऩिशिकांत दूबे ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में जब जेल गये थे तो उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. बीजेपी कहीं सीन में नहीं थी. जेडीयू के मौजूदा अध्यक्ष ललन सिंह चारा घोटाले मामले में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर करने वालों में शामिल थे. तेजस्वी यादव के खिलाफ भी ललन सिंह बोल रहे थे.