BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
19-Oct-2023 01:25 PM
By First Bihar
ARA : पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में साबुन फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में भोजपुर के एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिले के कोयल गांव के पांच लोग इस कंपनी में काम करते थे। इनकी पहचान प्रयाग साह, सुनील ठाकुर, अयोध्या राम, रूपन साह और चंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, चंदन रूपन का नाती है।
वहीं, इस मामले में जब मृतकों का शव गांव पहुंची तो घरों से रोने बिलखने की आवाजें आ रही थीं। गांव के ही रूपन के दामाद की मेरठ में यह फैक्ट्री थी। वहीं सभी लोगों को गए थे। सभी को आराम का काम और अच्छी सैलरी का ऑफर दिया गया था। उसके बाद विस्फोट में रूपन और उसके नाती चंदन की भी मौत हुई है। सभी दिवाली और छठ पर गांव आने वाले थे, लेकिन उसके पहले मौत की खबर आई।
बताया जा रहा है कि, कोयल गांव के निवासी ललन राम के के बेटे अयोध्या राम (45) भी इस हादसे के शिकार हो गए। इसी गांव के योगेंद्र ठाकुर के बेटे सुनील ठाकुर (40) हुई है। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले रूपन साह (50) के रूप में हुई है। गांव के लोगों के मुताबिक रूपन साह ही सभी लोगों को लेकर मेरठ गया था। अपने रिश्तेदार की ही फैक्ट्री में सब एक साथ काम करते थे। पांचवां व्यक्ति पिंटू साह का 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था। चंदन रूपन का नाती था। फिलहाल चंदन मेरठ ही रहता था, लेकिन एक घर इसका गांव में भी है।
आपको बताते चलें कि, मेरठ के लोहिया नगर इलाके में साबुन बनाने वाली एक इमारत में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि आस पास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गई थीं। इस घटना में चार लोगों मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पांचवें व्यक्ति ने शाम में दम तोड़ दिया था। रेस्क्यू के दौरान भी विस्फोट हुआ। मौके से बारूद और पटाखा मिला है।