ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / मेले में पॉकेटमारी करते पकड़ी गई ये एक्ट्रेस, अनुराग कश्यप पर लगा चुकी...

मेले में पॉकेटमारी करते पकड़ी गई ये एक्ट्रेस, अनुराग कश्यप पर लगा चुकी है सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

13-Mar-2022 03:04 PM

DESK : अभी तक आपने फिल्मों में एक्ट्रेस को पॉकेटमार के रूप में देखा होगा. लेकिन कोई अभिनेत्री निजी जिईवन में भी चोर होगी यह बात हैरान हरती है. दरअसल, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपा दत्ता को पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक्ट्रेस के पास से 75 हजार रुपये भी मिले हैं. ये घटना कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के दौरान की है. 


विधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार एक महिला को डस्टबिन में एक बैग फेंकते देख पुलिस को उसे लेकर शंका हुई, जिसके बाद पूछताछ में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई. पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके बैग कीतलाशी भी ली, जिसमें पुलिस को कई मनी बैग मिले. 


पुलिस को एक्ट्रेस के पास से 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है. महिला का कहना है कि वो अलग-अलग मेलों, इवेंट्स और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा कर लोगों की पर्स चोरी किया करती थी. लेकिन अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के समय महिला की ये चलाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे धर दबोंचा. 


पुलिस के मुताबिक रूपा दत्ता वही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. रूपा दत्ता एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई सीरियल्स और फिल्म में नजर आ चुकी हैं. वो अकसर ही बड़े-बड़े आयोजनों का हिस्सा बनती थीं. एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब नोट है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही पता चल जायेगा कि वो ये सब क्यों कर रहीं थीं.