ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

मेला देखकर लौट रहे युवक की हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली ; परिजनों में मातम का माहौल

10-Jun-2024 08:29 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में अब हत्या का एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मेला देखकर घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने गोली चला दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मोतिहारी-कोटवा पथ पर हरदिया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मजुराहा कॉलोनी निवासी राजीव पटेल (30) के रूप में हुई है। वह कोर्ट में काम करता था। इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पप्पू ठाकुर नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय  लोगों ने बताया कि राजीव शाम में तुरकौलिया थानाक्षेत्र से मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। राजीव बाइक चला रहा था। उसके पीछे छतौनी थानाक्षेत्र के छोटा बरियापुर मोहल्ला निवासी पप्पू ठाकुर बैठा था। जैसे ही दोनों हरदिया गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने राजीव को रुकने को कहा। जैसे ही राजीव ने बाइक रोकी, दूसरी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने नजदीक से राजीव के सिर में गोली मार दी। करीब से गोली लगने से राजीव की मौके पर ही मौत हो गयी। उसके बाद परिवार समेत पूरे गांव में खलबली मच गयी।


उधर, घटना की सूचना पर सदर डीएसपी-2 पीपराकोठी जितेश कुमार पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजीव के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। राजीव के पिता विनोद प्रसाद ने बताया कि पप्पू ठाकुर नाम के एक व्यक्ति ने राजीव को तीन बजे दिन में घर से बुलाकर लाया था। उसके साथ अन्य लोग भी थे। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस संभावित इलाकों में छापेमारी भी कर रही है।