गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Feb-2020 09:56 PM
LAKHISARAI : बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां अपराधियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात लखीसराय जिले के सारण थाना इलाके के रामपुर गांव की है. जहां मेला देखकर घर लौट रही एक महिला के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की. जब महिला ने इस छेड़खानी का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. इलाज के लिए जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया.
गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित महिला की पहचान मीणा देवी के रूप में की है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला मेला देखने के बाद घर लौट रही थी. इस दौरान दो बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की. जब महिला से विरोध किया तब बदमाशों ने महिला को गोली मार दी. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.