Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
07-Jun-2024 09:49 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर में मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौक की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृत युवक की पहचान जगदीशपुर कोठीया निवासी बिकाऊ सहनी के दामाद चंदन के रूप में हुई है। जो तरियानी निवासी लालजी सहनी का बेटा था। चंदन की शादी जगदीशपुर कोठिया में विगत एक सप्ताह पहले ही हुई थी। वह अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आ रहा था।
तभी मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची तरियानी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट
