ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मेगास्टार थलापति विजय की धमाकेदार सियासी एंट्री, पार्टी का फ्लैग और एंथम लॉन्च...

मेगास्टार थलापति विजय की धमाकेदार सियासी एंट्री, पार्टी का फ्लैग और एंथम लॉन्च किया

22-Aug-2024 12:06 PM

By First Bihar

DESK: तमिल फिल्मों के स्टार अभिनेता थलापति विजय की राजनीति में धमाकेदार एंट्री हो गई है। इसी साल विजय ने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की थी। गुरुवार को चेन्नई के पयानूर स्थित पार्टी दफ्तार में एक भव्य कार्यक्रम में विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिझागा वेट्रिकाझागम’ यानी TVK के फ्लैग और प्रतीक चिह्न के साथ साथ पार्टी के एंथम को लॉन्च कर दिया।


इससे पहले तमिल फिल्मों के कई सितारे अपनी सियासी पारी खेल चुके हैं। जयललिता, रजनीकांत और कमल हासन समेत ऐसे कई तमिल फिल्मों के एक्टर एकेट्रैस हैं जो राजनीति में उतर चुके है और अब इसमें थलापति विजय का भी नाम जुड़ गया है। विजय तमिल फिल्मों के एक सफल अभिनेता है। युवाओं और महिला फैंस के बीच वह काफी पॉपुलर रहे हैं।


पार्टी दरफ्तर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि जल्द ही उनकी पार्टी एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्य को जनता के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले वह सिर्फ खुद के लिए जीते थे लेकिन अब वह अपना जीवन तमिलनाडु के लोगों की सेवा में समर्पित करना चाहते हैं।