Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू
22-Sep-2020 03:16 PM
DESK: एक प्राइवेट स्कूल के खिलाफ महिला शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है. महिला शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रबंधक ने बाथरूम में सीसीटीवी लगाया है. यह मामला यूपी के मेरठ का है.
स्कूल प्रबंधक के बेटे पर भी आरोप
स्कूल की कई महिला शिक्षकों ने प्रबंधक रंजीत जैन और उसके बेटे पर भी गंभीर आरोप लगाया है. महिला शिक्षकों ने कहा कि महिला शिक्षकों का यौन शोषण करता है. वही, रंजीत जैन का बेटा महिला शिक्षकों को अश्लील कमेंट करता है. विरोध करने पर नौकरी से निकालने का धमकी देता है. दोनों कई सालों से ये हरकत अपने ही स्कूल की महिला शिक्षिकाओं के साथ करते हैं. कई तो परेशान होकर नौकरी भी छोड़ दी है.
प्रबंधक और बेटा गिरफ्तार
स्कूल प्रबंधक और बेटे के हरकतों से परेशान महिलाओं ने आज स्कूल में दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जमकर हंगामा किया. जिसके बाद पुलिस ऋषभ एकेडमी में पहुंची. महिला शिक्षकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रबंधक रंजीत जैन और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मेरठ पुलिस दोनों से थाना में पूछताछ कर रही है.
प्रबंधक पर चल रहा रेप का केस
महिला शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि रंजीत जैन पर पहले से ही रेप का केस दर्ज है. एक शिक्षिका के साथ इसने रेप किया था जिसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है. रंजीत स्कूल में काम करने वाली महिला शिक्षकों को पैसा भी नहीं देता है. पैसा मांगने पर ब्लैकमेल और धमकी देता है.