ब्रेकिंग न्यूज़

बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Home / news / आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जुपिटर एकेडमी...

आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जुपिटर एकेडमी ने दिया बड़ा ऑफर

19-Jan-2020 05:43 PM

PATNA: आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाने हेतु जुपिटर एकेडमी कोचिंग का उद्घाटन संपन्न हुआ. विज्ञान विषयों के विख्यात शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह संस्थान आगे बढ़ेगा प्रमुख रूप से इस अमरनाथ चौधरी धीरज कुमार एवं रतन कुमार राय इसमें शामिल हैं. इन शिक्षकों के अलावा प्रत्येक विषय में लगभग 506 शिक्षकों की मजबूत और अनुभवी टीम काम करेगी संस्थान का मुख्य कार्यालय रोड नंबर 6 हॉस्पिटल रोड राजेंद्र नगर में स्थित है साथ ही साथ इसका शाखा कार्यालय रामपुर रोड बाजार समिति एवं केंद्रीय विद्यालय के पास कंकड़बाग में भी स्थापित किया गया है.


 संस्थान का एकेडमिक कैलेंडर भी तैयार किया गया है. जिसके अनुसार ही पूरे कोर्स को पूरा किया जाएगा. संस्थान में नए सत्र में नामांकन हेतु पहला स्कॉलरशिप परीक्षा 9 फरवरी 2020 को होने वाला है. इस परीक्षा में सातवीं आठवीं नवमी एवं दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं शामिल होकर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं. स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को कोई भी शुल्क नहीं देना है.

 उद्घाटन समारोह में विशेष ऑफर की घोषणा करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक धनंजय नारायण ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करने पर हमारा विषय ध्यान रहेगा और इन्हें किसी स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हुए बगैर ही ट्यूशन फी में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी. जुपिटर एकेडमी की टीम इस विचारधारा को आगे लेकर बढ़ेगी कि हमारे समाज में उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि आगे चलकर यह सभी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकें आगे प्रबंध निदेशक ने यह भी कहा कि छात्र-छात्राओं को भविष्य में सफल होने के लिए अनुशासन एवं समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रबंध निदेशक ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी.