गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Dec-2023 04:26 PM
By First Bihar
PATNA: हमेशा विवादों में रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल मंडल इस बार मीडिया पर भड़क गये। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को मिलने के लिए बुलाया था। एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में अहम बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें शामिल होने के लिए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल भी एक अणे मार्ग जा रहे थे। मीडिया कर्मियों की नजर जब उन पर गई तो बाइट लेने के लिए आगे बढ़े। लेकिन गोपाल मंडल पत्रकारों को देखते ही भड़क गये।
पत्रकारों ने जब कार में बैठे गोपाल मंडल के सामने माइक लगायी तब वो गुस्सा हो गये। गोपाल मंडल कहने लगते कि एक्को बयान नहीं देंगे.. तुमलोग गलत है.. हटो यहां से हटो..तुमलोगों से मेरा लड़ाई हुआ है.. हटाओ अरे माइक हटाओ ना..बैठक है उसमें जा रहे हैं..जाते-जाते गोपाल मंडल इतना करते गये कि चालीसो में से चालीसो सीट ले लेंगे।
इससे पहले अस्पताल में पिस्टल लहराने से लेकर जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में खड़े होकर पत्रकारों को गाली देने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने फिर अपनी हनक दिखायी है. नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने आज फिर कहा- मेरे पास हथियार की कमी नहीं है, रिवॉल्वर तो हम खुद से छोड़ दिये है. लेकिन राइफल-गन सब है. जो सामने आयेगा उसे फाड़ देंगे.
बता दें कि हमेशा विवादों में रहने वाले विधायक गोपाल मंडल का अस्पताल में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हुआ था. उसके बाद वे पटना में जेडीयू दफ्तर में नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे. वहां पत्रकारों ने जब उनसे रिवॉल्वर लहराने पर सवाल पूछा तो वे गाली-गलौज पर उतर आये थे. जेडीयू दफ्तर में उन्होंने पत्रकारों को गालियां दी. इस मामले में पूरे देश में जब नीतीश सरकार की फजीहत हुई तो भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक के रिवॉल्वर के लाइसेंस को निलंबित कर दिया था.
फिर भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया से खुद कहा था कि रिवॉल्वर पर सवाल नहीं पूछियेगा. इसके गोपाल मंडल ने कहा कि रिवॉल्वर तो मैंने जान बूझ कर प्रशासन के पास छोड़ दिया है. मेरे पास हथियार की कमी नहीं है. राइफल है, गन है. सब हथियार है. विधायक ने कहा-मेरा शरीर ही हथियार है, जो सामने आयेगा उसको फाड़ देंगे.
वही विधायक ने पत्रकारों को गाली देने पर सफाई दी थी. जेडीयू विधायक ने कहा था कि गाली से बात करना उनकी आदत है. यही उनकी भाषा है. वे हमेशा ऐसे ही बात करते हैं. जेडीयू विधायक ने कहा था कि ऐसे बात करना उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से सीखा है. पटना में आज फिर गोपाल मंडल मीडिया पर भड़क गये कहने लगे कि तुमलोगों के साथ मेरा लड़ाई हुआ है इसलिए एक्को बयान हम नहीं देंगे।