ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा

मिड डे मील खाने से 100 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अररिया सदर अस्पताल में भर्ती

13-Mar-2024 10:28 PM

By First Bihar

ARARAI: अररिया के एक स्कूल में मध्यान भोजन खाने से करीब सौ बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी होने पर सभी बच्चों को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। मामला अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय जितवारपुर पलासी पटेंगना की है। जहां बच्चों ने विद्यालय में मध्यान भोजन टिफिन टाइम में खाया था। उसके बाद तकरीबन 4 बजे के समय उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई। 


जिसको लेकर परिजनों ने प्रशासन को खबर किया और सब बच्चों को एम्बुलेंस के जरिये सदर अस्पताल लाने का सिलसिला जारी है। परिजन रिंकी देवी ने बताया कि बच्चे स्कूल से जब वापस आये तो उन्हें उल्टी होना शुरू हो गया। उसके बाद सभी को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद ने बताया की मामला फूड पॉइजनिंग का है। 


सभी बच्चों का गंभीरता पूर्वक उपचार किया जा रहा है। बताया कि बच्चों के इलाज में एक दर्जन डॉक्टर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया की बच्चों की स्थित मैं सुधार हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जन सहित सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया की बच्चों के गंभीरता पूर्वक इलाज की जाए। 


और उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना दुखद है और जिन्होंने यह मध्यान भोजन स्कूल को सप्लाई किया है उसकी जांच होनी चाहिए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मची हुई है। चारों ओर बच्चों के परिजन अपने बच्चों का इलाज कराने में जुटे हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति में सुधार हो रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।