ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / एमसीडी चुनाव से पहले बुरे फंस गए 'आप' के विधायक, टिकट देने के...

एमसीडी चुनाव से पहले बुरे फंस गए 'आप' के विधायक, टिकट देने के बदले लिया था पैसा

16-Nov-2022 10:49 AM

DESK : दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि, एसीबी ने एमसीडी चुनाव के लिए टिकट बिक्री के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से आम आमदी पार्टी (आप) नई मुश्किलों में घिर गई है।


दरअसल, दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर एमसीडी चुनाव के लिए टिकट बिक्री के आरोप लगे हैं। उनपर यह आरोप लगा है कि दावेदार से 35 लाख रुपए देने के बावजूद टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद दावेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में जाकर किया। इसके बाद  एंटी करप्शन ब्यूरो ने विधायक पर बड़ा ऐक्शन लिया है। एसीबी ने विधायक के घर से उनके रिश्तेदार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इनके घर 33 लाख रुपए नकदी की भी बरामदगी भी की गई है। 


इसको लेकर एसीबी ने बताया कि, मॉडल टाउन के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के आधिकारिक आवास से ओम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो विधायक के साले बताए जा रहे हैं। ओम सिंह के अलावा विधायक के पीसी शिव शंकर पांडेय उर्फ विशाल पांडेय और प्रिंस रघुवंशी को एमसीडी चुनाव में टिकट के बदले रिश्वत स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कमला नगर निवासी गोपाल खाड़ी ने एसीबी से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उनकी पत्नी शोभा खारी टिकट देने के लिए पैसे लिए गए थे, लेकिन सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत किया।