अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Jan-2023 08:30 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बेतिया में नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर सहित सभी वार्ड पार्षदों ने आज शपथ ले लिया। पश्चिमी चंपारण समाहरणालय सभागार में सुबह 11 बजे से सभी निर्वाचित प्रतिनिधि पहुंचे चुके थे। शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी डीएम सह डीडीसी अनिल कुमार के आने के बाद शुरुआत की गई। डीएम ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया। सबसे पहले वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ।
इसके बाद डीएम ने डिप्टी मेयर गायत्री देवी और मेयर गरिमा देवी सिकारिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और डीएम ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पांच सालों के लिए जनता ने आप को चुना है। आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करें ताकि आगे भी जनता आपको चयन करें।
बता दें कि बेतिया में पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव हुआ है। यहां दोनों पदों पर महिलाओं ने कब्जा किया है। मेयर गरिमा देवी सिकारिया इससे पहले भी सभापति पद पर रह चुकी हैं। गरिमा ने पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी की बहु को हराकर पूरे बिहार में सबसे ज्यादा वोटों के अंतराल से अपना जीत दर्ज किया था। वहीं डिप्टी मेयर ने पहली बार राजनीति में कदम रखा है। शपथ लेने के बाद मेयर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से जो वादा किया है, उसे वे हर में हाल में पूरा करेंगी।